रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज की तरफ से खास तोहफा, तीन दिन मिलेगी फ्री यात्रा : UP Government

गोरखपुर। सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज की बसों में तीन दिन के निश्शुल्क यात्रा का उपहार दिया है। बहनें परिवहन निगम की किसी भी श्रेणी की बसों (जनरल और एसी) से आठ अगस्त को सुबह छह से दस अगस्त को रात 12 बजे तक निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। बसें जहां तक जाएंगी, बहनें वहां तक यात्रा कर सकेंगी। परिवहन निगम के एमडी ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में इस आशय का दिशा-निर्देश जारी कर दिया। नौ अगस्त को रक्षा बंधन का मुहूर्त है।

UP Government

बहनों ने अभी भी भाइयों की कलाई में राखी बांधने की तैयारी आरंभ कर दी है। सरकार के इस उपहार ने बहनों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा ने अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे सात से 12 अगस्त तक लोकल व लंबी दूरी वाले मार्गों पर अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करें।

चालकों और परिचालकों को निर्देशित करें कि वे छोटे-बड़े सभी स्टापेज पर यात्रियों को चढ़ाएं और उतारें। छह दिन लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button