मुख्यमंत्री का दौरा बनेगा नरवाना के विकास का आधार : Krishna Bedi

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 17 अगस्त का दिन नरवाना के विकास में स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। इस दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और इलाका की जनता को विकास परियोजनाओं के रूप में करोडों रुपये की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र में पिछड़ापन को दूर करने में लाजिमी मददगार साबित होगा। कैबिनेट मंत्री विधानसभा क्षेत्र के गांव खरल स्थित कन्या गुरुकुल में अपने धन्यवादी दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

Krishna Bedi
Krishna Bedi

बेदी ने गांव खरल को करीब 15 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 97 लाख रुपये के 5 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें पंचायती राज द्वारा 25-25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली साहू पत्ती तथा बसाऊ पत्ती में वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित लंगर हॉल, 13.5 लाख रुपये की लागत से बने पुस्तकालय तथा 8.5 लाख रुपये की लागत से गली का उद्घाटन भी किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कन्या गुरुकुल में छात्राओं की सुविधा के लिए एम्बुलेंस तथा पुस्तकालय में 10 कंप्यूटर उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा।

मंत्री ने कहा कि गांव में स्वच्छ पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएंगी और नया बूस्टर भी बनाया जाएगा। इस कार्य पर 9 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्राम पंचायत द्वारा रखी अन्य करीब दो दर्जन मांगों को भी निकट भविष्य में पूरा करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही लंगर हॉल में 5 लाख 51 हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में तत्कालीन शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कारगिल विजेता सैनिकों को बधाई दी।गांव में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री बेदी का गुरुकुल की छात्राओं ने स्वागत गीतों के साथ अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत द्वारा भी कैबिनेट मंत्री बेदी का शॉल, पगड़ी, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button