BJP खुद को साहू और दूसरे को चोर बोलती है : अजय राय
वाराणसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना एक और गाना लॉन्च कर दिया है। भाजपा के इस गाने में कहा गया है, ‘जनता ने ये ठानी है, चोरों को दूर हटाकर, बीजेपी ही लानी है।‘ हालांकि, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा के नए गाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दो चोर आपस में मिले हुए हैं, जिन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भाजपा खुद को साहू कहती है और दूसरे को चोर बोलती है। मैं समझता हूं कि भाजपा की जो सोच है, वह चोर-चोर मौसेरे भाई वाली है। दोनों चोर आपस में मिले हुए हैं और उन्होंने मिलकर पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली का न विकास हुआ है और न ही वहां कोई कोई काम हुआ है। दिल्ली की हवा भी प्रदूषित हो गई है। मुझे लगता है कि भाजपा को चोर-चोर मौसेरे भाई वाला एक गाना लॉन्च करना चाहिए। यह गाना भाजपा पर भी लागू होता है।” अजय राय ने मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने वाले सवाल पर कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स आ रहे हैं और इसमें बताया जा रहा है कि दलित समुदाय के लोग कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करेंगे।




