Punjab में 73 लाख परिवारों का बिजली बिल आ रहा जीरो
Punjab चंडीगढ़ : जब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने सत्ता संभाली तब से जनता को महंगी बिजली से राहत मिली है। फ्री बिजली का वादा पूरा करते हुए मान सरकार की 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली योजना से पंजाब का हर घर रोशन हो रहा है। मान सरकार की मेहनत का नतीजा है कि भीषण गर्मी में भी पंजाब में आमजन और उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई है। जीरो बिजली बिल से पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिली है।
Punjab में 10 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां किया तैनात
Punjab में करीब 90 फीसदी परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है। पहले पंजाब के लोग अपनी बचत का जो पैसा बिजली बिल के भुगतान में खर्च करते थे। अब जीरो बिल का लाभ लेकर उस बचत से अपने परिवार की अन्य जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इस योजना से पंजाब के किसानों को खेती करने में आसानी हुई है।




