ISRO ने लहराया भारत का परचम, स्पैडेक्स मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

नई दिल्ली- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को स्पैडेक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करना है।
स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के तहत दो उपग्रहों को 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट ने दोनों उपग्रहों को कुछ दूरी पर एक ही कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “स्पैडेक्स तैनात! स्पैडेक्स उपग्रहों का सफल पृथक्करण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर है।” इससे पहले रॉकेट की लॉन्चिंग पर उसने लिखा था, “लिफ्टऑफ! पीएसएलवी-सी60 ने स्पैडेक्स और 24 पेलोड को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।”

अंतरिक्ष में खिलेगा लोबिया का फूल! ISRO का कमाल
इसरो के अनुसार, डॉकिंग के बाद दोनों उपग्रहों के बीच बिजली का हस्तांतरण भी होगा, जो समग्र अंतरिक्ष यान नियंत्रण, और अनडॉकिंग के बाद पेलोड संचालन जैसे अंतरिक्ष रोबोटिक्स एप्लिकेशन के लिए आवश्यक है। स्पैडेक्स प्रयोगों के लिए पीएसएलवी के चौथे चरण, पीओईएम-4 का भी उपयोग करेगा। इस चरण में शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप्स के 24 पेलोड भी अंतरिक्ष में स्थापित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button