हर गांवों में खुलेंगे CM Pax, कंपनी की तरह करेंगे काम; पहले चरण में 500 पैक्स खोलेंगे

चंडीगढ़। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की सोच और योजना के अनुरूप हरियाणा सरकार ने राज्य की सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। हर गांव में सीएम-पैक्स (कम्प्रीहेंसिव मल्टी पर्पज एक्टिविटी को-ऑपरेटिव सोसायटी) खोली जाएंगी। CM Pax राज्य में पहले से संचालित प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) से अलग होंगी।
पैक्स का काम किसानों को ऋण, खाद व बीज उपलब्ध कराना है, सीएम पैक्स का काम व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने का होगा, जिससे सहकारिता आंदोलन को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के निर्देश पर दी हरियाणा स्टेट को-आपरेटिव अपैक्स बैंक (हरको) के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी ने राज्य के हर गांव में सीएम पैक्स खोलने की कार्ययोजना तैयार की है।

Related Articles

Back to top button