Delhi: देश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है-सीएम आतिशी

Incidents of stubble burning are increasing in the country but the BJP-ruled central government is sitting idle - CM Atishi

पूरे उत्तर भारत में पराली जलने से बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। बच्चे-बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा शासित केंद्र सरकार के इस लापरवाह रवैये को सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए साझा करते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि, देश में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदूषण के कारण बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे है, छोटे-छोटे बच्चे एस्ट्रॉयड, इनहेलर लेने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में पिछले 6-7 सालों में लगातार पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, पंजाब इकलौता ऐसा राज्य जहां पराली जलाने की घटनाएं कम हुई है; पराली जलाने की घटनाएं 2021 में 73,300 से घटकर 2024 में 8,404 रह गई जबकि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं सबसे ज़्यादा है। 15 सितंबर से 17 नवंबर तक 9600 घटनाएँ हुई है। जिससे यहाँ के शहरों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है।
सीएम आतिशी के भाजपा शासित केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा कि,अगर पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाओं को 80% तक कम कर सकती है तो बाक़ी राज्य क्यों नहीं? क्यों पूरे उत्तर भारत को मेडिकल इमरजेंसी की ओर धकेल दिया गया है? केंद्र सरकार प्रदूषण के मुद्दे पर सिर्फ़ राजनीति क्यों कर रही है? पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा रही है?
उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित केंद्र राजनीति करना बंद करें और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पराली जलाने की घटनाओं पर रोकथान लगाएं।
सीएम आतिशी ने कहा कि, “आज दिल्ली के लोग बहुत परेशान है। मेरी दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे है। कल रात भर मुझे लोगों के फ़ोन आते रहे। किसी को अपने बुजुर्ग माता-पिता को साँस लेने की दिक्कत के कारण अस्पताल में एडमिट करवाना था तो किसी पेरेंट को अपने छोटे-छोटे बच्चे को देर रात एस्ट्रॉयड के इनहेलर दिलवाना था।”
उन्होंने कहा कि, “प्रदूषण के कारण बुजुर्ग साँस नहीं ले पा रहे है, उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना  पड़ रहा है। बच्चे साँस नहीं ले पा रहे है। छोटे-छोटे बच्चों को एस्ट्रॉयड, इनहेलर की ज़रूरत पड़ रही है। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि देशभर में पराली जल रही है। एक एक राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा आज हर राज्य में पराली जलाई जा रही है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। “

Related Articles

Back to top button