Business: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने अपना 57वां दीक्षांत समारोह मनाया, 650 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई

Indian Institute of Foreign Trade celebrated its 57th convocation, over 650 students were awarded degrees

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के 57वें दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को नए व्यापार समझौतों के बारे में जानकार बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इसका उपयोग नए व्यापार का अवसर उत्पन्न करने और नए बाजारों तक पहुंच प्राप्त के लिए होना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन, श्री गोयल ने कहा कि यह ज्ञान 2 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य की प्राप्ति सहित ‘विकसित भारत’ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देगा। उन्होंने दूरसंचार, अर्धचालक, गहरे समुद्र में अन्वेषण एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर प्रकाश डाला और उनसे आगे बढ़ने की सोच के साथ इन क्षेत्रों में योगदान देने का आग्रह किया।

श्री गोयल ने अपने प्रेरणादायक संदेश में स्नातकों से समाज के प्रति जिम्मेदार पेशेवरों के रूप में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के महत्व पर बल दिया और बताया कि किस प्रकार के वर्तमान समय में संगठनों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सिद्धांतों का पालन करने की उम्मीद की जाती है। उन्होंने स्नातकों को अपने प्रबंधन प्रथाओं में सामाजिक मुद्दों को एकीकृत करने, समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु कॉर्पोरेट लक्ष्यों को सामुदायिक कल्याण के साथ संरेखित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा स्नातकों को नवाचार के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की सलाह दी, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़कर।

Related Articles

Back to top button