Crime : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया था गैंगरेप
The minor was blackmailed and gang-raped by threatening to make the video viral on social media
बाड़मेर जिले की महिला प्रकोष्ठ व रामजी का गोल चौकी की टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कैलाश कुमार बिश्नोई पुत्र धूड़ा राम निवासी कोटटीलानी भेरूडी थाना सेड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी तीन माह से फरार था। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आरोपी कैलाश बिश्नोई व अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला 1 अगस्त 2024 को पुलिस थाना महिला में दर्ज हुआ था। तीन माह से फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नितेश आर्य के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। एसपी मीना ने बताया कि रामजी का गोल थाना प्रभारी एएसआई प्रहलादराम व उनकी टीम ने महिला प्रकोष्ठ के हैड कांस्टेबल हरदान व डीएसटी के कांस्टेबल गोपाल जाणी के सहयोग से रामजी का गोल क्षेत्र से सूचना व तकनीकी सहायता जुटाकर आरोपी कैलाश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।




