Bollywood: कार्तिक आर्यन ने एक शॉर्ट में शूट भूल भुलैया 3 का डांस सीक्वेंस

Kartik Aaryan shoots a short dance sequence for 'Bhool Bhulaiyaa 3'

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के लिए एक डांस सीक्वेंस को एक ही टेक में शूट किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 के नए टाइटल ट्रैक में जबरदस्त डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं, जो इस गाने का हाईलाइट बन गया है। कार्तिक ने यह डांस मूव सिर्फ एक टेक में किया है! इसमें कार्तिक अपने एनर्जेटिक डांस और इम्प्रेसिव मूव्स दिखाते हुए भूल भुलैया के पॉपुलर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, वन शॉट डांसिंग मोनोलॉग। कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 में त्रिपती डिमली, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म इस दिवाली 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button