Entertainment: जान्हवी कपूर ने तेलुगु भाषा में फैंस को शुक्रिया कहा है
Janhvi Kapoor has thanked fans in Telugu language
मुंबई, 24 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने तेलुगु भाषा में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। जान्हवी कपूर देवरा पार्ट 1 से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म देवरा पार्ट-1 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तेलुगु भाषा में लोगों का शुक्रिया अदा कर रही हैं।
जान्हवी वीडियो में कह रही हैं, सभी को नमस्कार, सबसे पहले मैं तेलुगु दर्शकों और सभी एनटीआर प्रशंसकों को मेरा स्वागत करने और मुझे प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगी ताकि मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को गर्व हो। देवरा मेरा पहला कदम है, मैं भाग्यशाली हूं कि शिव सर और एनटीआर सर ने मुझे इस फिल्म के लिए चुना, मुझे उम्मीद है कि आप सभी को हमारा प्रयास पसंद आएगा। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित, नंदमुरी कल्याण राम प्रस्तुत, देवरा: पार्ट 1, 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।




