Viral: मौनी रॉय के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, फोटोज शेयर होते ही हो गईं वायरल
Mouni Roy's latest look created a stir on the Internet, photos went viral as soon as they were shared

मुंबई, 10 सितंबर (वेब वार्ता)। बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के बीच हलचल मचा देती हैं। उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा देता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर इंस्टाग्राम पर हर दिन अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। वह जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट स्टनिंग लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और इसके साथ रेड कलर की स्कर्ट को स्टाइलिश लुक में कैरी किया है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। हालांकि इन तस्वीरों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मौनी रॉय की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लोग हॉट एंड गॉर्जियस, सो ब्यूटीफुल एंड ग्लैमरस जैसे कमेंट कर रहे हैं। मौनी रॉय को तस्वीरें शेयर किए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 1 लाख से ज्यादा यूजर तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं।




