Entertainment: ऋषभ ने कांतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात
Rishabh said it is an honour for me to get National Award for Kantara
मुंबई, 17 अगस्त (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ का कहना है कि कंतारा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। शुक्रवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। ऋषभ शेट्टी को कन्नड़ फिल्म कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। ऋषभ ने कहा कि वह कन्नड़ दर्शकों के आभारी हैं, जिन्होंने फिल्म को इस स्तर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, कंतारा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस सफर में मेरे साथ रहे सभी लोगों का तहे दिल से आभारी हूं। कलाकार, तकनीशियन और खासकर होमेबल फिल्म्स। दर्शकों ने ही इस फिल्म को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनका समर्थन देखकर मैं बहुत बड़ी जिम्मेदारी महसूस करता हूं। मैं और मेहनत करूंगा और दर्शकों के लिए बेहतर फिल्में बनाऊंगा। बड़े सम्मान के साथ मैं अपना पुरस्कार कन्नड़ दर्शकों, दैव नर्तकों और अप्पू सर को समर्पित करता हूं। दैवों के आशीर्वाद से हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं।




