Defence: भारतीय नौसेना के जहाज तबर ने जर्मन नौसेना के सी लिंक्स के साथ एमपीएक्स का आयोजन किया
Indian Naval Ship Tabar Conducts MPX with Sea Lynx of German Navy
भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन फ्रिगेट, आईएनएस तबर ने 05 अगस्त 24 को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से अपनी वापसी के दौरान कील नहर के पास जर्मन नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) का आयोजन किया। आईएनएस तबर ने इससे पहले 17 से 20 जुलाई 24 तक हैम्बर्ग, जर्मनी का दौरा किया था। इन अभ्यासों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करना है कील नहर के पास भारतीय नौसेना और जर्मन नौसेना के बीच एमपीएक्स का आयोजन भारतीय नौसेना के आउटरीच और संधारण प्रयासों को दर्शाता है, जो दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

जर्मन नौसेना के तीसरे स्क्वाड्रन नेवल एयर विंग 5 (एमएफजी5) के सी लिंक्स के साथ एमपीएक्स में शिप कंट्रोल्ड अप्रोच, विंचिंग अभ्यास और वर्ट्रेप सीरियल जैसे कई उन्नत समुद्री ऑपरेशन शामिल थे। दोनों नौसेनाओं की इकाइयों ने सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाने के लिए उच्च स्तर की व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। भारत और जर्मनी के बीच साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की नींव पर निर्मित संबंध हैं।

भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जर्मन नौसेना के साथ एमपीएक्स मजबूत द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों और समुद्री सुरक्षा अभियानों में एक साथ काम करने की हमारी क्षमता को मजबूत करता है।




