Horoscope: 16 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
16 December 2023 Margashirsha Shukla Chaturthi Saturday with daily horoscope and auspicious time
राहुकाल प्रातः 09 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 03 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
चतुर्थी तिथि रात्रि 20 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।
श्रवण नक्षत्र पर रात्रि 04 बजकर 36 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
व्याघात योग रात्रि 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।
वनिज करण मध्याह्न 09 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार
16 दिसंबर- धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर- विवाह पंचमी
20 दिसंबर- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत
26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती
30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 08 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक
चर 12 बजकर 22 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट तक।
लाभ 13 बजकर 40 मिनट से 14 बजकर 59 मिनट तक
अमृत 14 बजकर 59 मिनट से 16 बजकर 17 मिनट तक।
मेष: आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं. ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे. स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें. खान-पान में संयम बरतें।
वृषभ: आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है. विजातीय आकर्षण रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मिथुन: आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे. व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. बड़ा निवेश करने से बचे।
कर्क: आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा. आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें।
सिंह: आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है. निजी मामलों में आज दखल न दें।
कन्या: तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा. आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं।
तुला: आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें. किसी पर हावी होने की कोशिश न करें।
धनु: आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं।
मकर: आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।
कुंभ: आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें।
मीन: आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें.।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095



