भारत के दो बड़े शहर गांजे की सबसे ज्यादा खपत करने वाले दुनिया के Top 10 शहरों में शामिल
नई दिल्ली :- दुनिया भर में उपलब्धियों और प्रसिद्धि के तमाम कीर्तिमान स्थापित कर रहे भारत के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो शायद ही कोई देश या शहर कभी चाहेगा। जी हां, तेजी से नशे के दलदल में फंस रहे भारत के दो बड़े शहरों का नाम गांजे की सबसे ज्यादा खपत करने वाले दुनिया के Top 10 शहरों में शामिल हुआ है। ये शहर दुनिया में सबसे ज्यादा गांजे की खपत ही नहीं करते, बल्कि ये शहर सबसे सस्ता गांजा बेचने वाले शहरों की सूची में भी शामिल हैं।
ये सर्वे जर्मनी की मार्केट रिसर्च संस्था ABCD द्वारा वर्ष 2018 के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया गया है। एबीसीडी द्वारा किए गए इस वैश्विक सर्वे में दुनिया के 120 शहरों को शामिल किया गया है। एबीसीडी द्वारा जारी कैनाबिस प्राइस इंडेक्स 2018 में बताया गया है कि कहां गांजे की खपत सबसे ज्यादा या सबसे कम होती है। साथ ही किस देश में गांजे का क्या दाम है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे गांजे की खपत करने वाले शीर्ष 10 शहरों की सूची में भारत के दो शहरों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के भी बड़े शहर शामिल हैं।
गांजे की सबसे ज्यादा खपत करने वाले शहर
संख्या शहर सालाना खपत (मीट्रिक टन)
1. न्यूयॉर्क, अमेरिका 77.44
2. कराची, पाकिस्तान 41.95
3. नई दिल्ली, भारत 38.26
4. लॉस एंजेलिस, अमेरिका 36.06
5. काहिरा, मिस्र 32.59
6. मुंबई, भारत 32.38
7. लंदन, ब्रिटेन 31.4
8. शिकागो, अमेरिका 24.54
9. मॉस्को, रूस 22.87
10. टोरंटो, कनाडा 22.75
गांजे की सबसे कम खपत करने वाले शहर
संख्या शहर सालाना खपत (मीट्रिक टन)
1. सिंगापुर, सिंगापुर 0.02
2. सैंटो डोमिंगो, डोमिनिकन रिपब्लिक 0.16
3. क्योटो, जापान 0.24
4. थेसालोनिकी, ग्रीस 0.29
5. लक्समबर्ग शहर, लक्समबर्ग 0.32
6. पनामा शहर, पनामा 0.37
7. रेकजाविक, आईसलैंड 0.44
8. असंसियन, परागुआ 0.46
9. कोलंबो, श्रीलंका 0.59
10. मनिला, फिलिपिंस 0.6
यहां बिकता है सबसे मंहगा गांजा
संख्या शहर कीमत प्रति ग्राम (US$)
1. टोक्यो, जापान 32.66 (लगभग 2320 रुपये)
2. सिओल, दक्षिण कोरिया 32.44 (करीब 2304 रुपये)
3. क्योटो, जापान 29.65 (तकरीबन 2106 रुपये)
4. हॉगकॉग, चीन 27.48 (लगभग 1952 रुपये)
5. बैंगकॉक, थाईलैंड 24.81 (करीब 1762 रुपये)
6. डबलिन, आयरलैंड 21.63 (करीब 1536 रुपये)
7. तेलिन, एस्टोनिया 20.98 (तकरीबन 1490 रुपये)
8. शंघाई, चीन 20.82 (करीब 1479 रुपये)
9. बीजिंग, चीन 20.52 (लगभग 1458 रुपये)
10. ओसलो, नार्वे 19.14 (करीब 1360 रुपये)
यहां बिकता है सबसे सस्ता गांजा
संख्या शहर कीमत प्रति ग्राम (US$)
1. क्विटो, इक्वाडोर 1.34 (करीब 95 रुपये)
2. बोगोटा, कोलंबिया 2.2 (लगभग 156 रुपये)
3. असंसियन, परागुआ 2.22 (करीब 158 रुपये)
4. जकार्ता, इंडोनेशिया 3.79 (करीब 269 रुपये)
5. पनामा शहर, पनामा 3.85 (करीब 273 रुपये)
6. जोहानसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 4.01 (लगभग 285 रुपये)
7. मोंटेवीडियो, उरुग्वे 4.15 (करीब 295 रुपये)
8. अस्ताना, कजाख्सतान 4.22 (तकरीबन 300 रुपये)
9. एंटवर्प, बेल्जियम 4.29 (करीब 305 रुपये)
10. नई दिल्ली, भारत 4.38 (लगभग 311 रुपये)
11. मुंबई, भारत 4.57 (करीब 325 रुपये
posted :- Sumit kumar Gupta