मिराजियो ने नवी मुंबई में लॉन्च किया स्टोर
भारत के प्रमुख हैंडबैग और एक्सेसरीज ब्रांड्स में से एक, मिराजियो ने इनऑर्बिट मॉल, वाशी में अपना दूसरा स्टोर लॉन्च किया है। इसके साथ ब्रांड ने देश के प्रमुख फैशन और रिटेल मार्केट्स में शामिल मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में कदम रखा है। यह लॉन्च मिराजियो के डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड से फिजिकल रिटेल नेटवर्क बनाने की दिशा में बढ़ते सफर का हिस्सा है। अब तक मिराजियो को सिर्फ ऑनलाइन देखने वाले ग्राहकों के लिए पहली बार ऐसा स्टोर उपलब्ध है, जहाँ वे जाकर ब्रांड को करीब से देख और अनुभव कर सकते हैं।
डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के तौर पर शुरुआत करने वाले मिराजियो ने पिछले कुछ वर्षों में अपने ग्राहकों की पसंद को समझने पर खास ध्यान दिया है। इसी दौरान, यह भी सामने आया कि ग्राहक ब्रांड को सिर्फ ऑनलाइन देखने के बजाय उसे सामने से भी देखना और अनुभव करना चाहते हैं। नया स्टोर इसी जरूरत को पूरा करता है। अब ग्राहक सिर्फ ऑनलाइन स्क्रॉल और ब्राउज करने के बजाय बैग्स को करीब से देख सकेंगे, उनके साइज और डिटेल्स को समझ सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में उनके लिए कैसे फिट होते हैं। भारत जैसे ऑफलाइन-फर्स्ट मार्केट में यह कदम फिजिकल स्टोर के जरिए ग्राहकों तक ब्रांड को सीधे पहुँचाने की दिशा में एक अहम् पहल है।
534 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर जी2 फ्लोर पर है। यहाँ मिराजियो के मॉडर्न लुक को एक गर्मजोशी भरी और सोच-समझकर तैयार की गई जगह में पेश किया गया है। सॉफ्ट क्रीम और म्यूटेड सैंड टोन की कलर पैलेट से स्टोर का बेस तैयार किया गया है। वहीं, स्कल्पचरल शेप्स, कर्व्ड सरफेस और सही जगह पर लगाई गई लाइटिंग इंटीरियर को एक अलग फ्लो देती है। स्टोर में खास ओवल सीलिंग एलिमेंट है, जिसके साथ इल्यूमिनेटेड निचेज़ में कलेक्शन को रखा गया है। इससे ग्राहकों को स्टोर में एक सॉफ्ट और बेहतर रिटेल एक्सपीरियंस मिलता है।
लॉन्च पर बात करते हुए, मिराजियो के फाउंडर और सीईओ मोहित जैन ने कहा, “वाशी स्टोर का लॉन्च मुंबई में मिराजियो की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम् पड़ाव है। मुंबई भारत के सबसे बड़े फैशन और रिटेल मार्केट्स में से एक है। चेन्नई स्टोर को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद हमने देखा है कि हमारे ग्राहक स्क्रीन से आगे बढ़कर मिराजियो को करीब से अनुभव करना चाहते हैं। हमें खुशी है कि अब हम यह एक्सपीरियंस नवी मुंबई तक ला रहे हैं। हम अपने रिटेल स्टोर्स का विस्तार करने के साथ ही साथ देशभर के ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने पर भी ध्यान दे रहे हैं।”
स्टोर का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे स्पेस में घूम सकें और अलग-अलग कैटेगरी व मौकों के हिसाब से प्रोडक्ट्स को देख सकें। यहाँ किसी पारंपरिक प्रोडक्ट-फोकस्ड लेआउट के बजाय ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से कलेक्शन एक्सप्लोर करने की आजादी मिलती है। वर्क बैग्स और बड़े टोट्स से लेकर शोल्डर बैग्स, क्रॉसबॉडी स्टाइल्स, वॉलेट्स और रोजमर्रा की एक्सेसरीज तक, यहाँ मिराजियो के कलेक्शन की पूरी रेंज देखने को मिलती है। यह स्टोर सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं है, बल्कि यहाँ ब्रांड की विजुअल पहचान, टेक्सचर, डिजाइन, बनावट और प्रोडक्ट की उपयोगिता को एक ही एक्सपीरियंस में महसूस किया जा सकता है, जो ऑनलाइन अलग-अलग नजर आते हैं।
नवी मुंबई में यह लॉन्च मिराजियो के फिजिकल रिटेल में विस्तार की बड़ी योजना का हिस्सा है। ब्रांड देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। वित्त वर्ष 2026 में 10 से ज्यादा स्टोर्स खोलने की योजना के साथ मिराजियो हर नए स्टोर को अपनी पहचान को एक अलग तरीके से सामने लाने के मौके के तौर पर देख रहा है। इसका मकसद सिर्फ एक जैसा रिटेल फॉर्मेट दोहराना नहीं, बल्कि हर जगह ब्रांड के लिए एक अलग फिजिकल एक्सपीरियंस तैयार करना है।
मिराजियो के लिए फिजिकल रिटेल क्षेत्र में आने का उद्देश्य सिर्फ स्टोर खोलना नहीं, बल्कि ग्राहकों के ब्रांड को अनुभव करने के तरीके को बदलना भी है। वाशी का नया स्टोर उस डिजिटल दुनिया को फिजिकल स्पेस में लेकर आता है, जहाँ से ग्राहकों ने पहली बार मिराजियो को जाना। अब वे प्रोडक्ट्स को सामने से देख सकते हैं, कलेक्शन को एक्सप्लोर कर सकते हैं और ब्रांड को पहले से ज्यादा करीब से अनुभव कर सकते हैं।




