Petrol ₹5 और Commercial LPG ₹183 सस्ती! जुलाई में बदली तस्वीर; क्या अब आपके घरेलू LPG का भी नंबर आने वाला है?

नई दिल्ली: महीने की शुरूआत के साथ देश में ईंधन और गैस की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 1 जुलाई से लागू हुए बदलावों का असर 2 जुलाई को भी साफ दिखाई दे रहा है, जहीं एक तरफ LPG सिलेंडर में राहत मिली है वहीं पेट्रोल-डीजल ( Petrol Diesel) को लेकर भी नई हलचल देखने को मिल रही है।

LPG सिलेंडर पर क्या है ताजा स्थिति?
तेल कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती करीब ₹183.50 प्रति सिलेंडर की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों को सीधा फायदा मिल रहा है। कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब ₹2,930 के आसपास आ गई है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button