Jan Nayagan को सेंसर से मिली हरी झंडी, थिएटर्स में कब रिलीज होगी Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म?
नई दिल्ली। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेन वाले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) का नाम लंबे समय से फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पिछले 7 महीनों से उनके करियर की ये आखिरी फिल्म रिलीज के लिए तरस रही है। सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन मामले में फंसी जन नायकन को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से जन नायकन (Jan Nayagan) को पास कर दिया गया है और अब विजय के की ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।





