NEET UG एग्जाम का बदलेगा पैटर्न? दो चरणों में परीक्षा की तैयारी, क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव

नई दिल्ली। पेपर लीक के बाद मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी को फुलप्रूफ बनाने को लेकर सरकार मुस्तैदी से जुटी है।

इस कड़ी में नीट-यूजी की अगले साल से सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड करने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है लेकिन इस बीच परीक्षा को कोचिंग के जाल व नकल माफिया के नेटवर्क से बचाने के लिए जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम) की तर्ज पर दो चरणों कराने जैसे विकल्पों पर मंथन तेज हुआ है।

दो चरणों में हो सकती है परीक्षा
इनमें पहला चरण प्रारंभिक व स्क्रीनिंग चरण होगा जबकि दूसरा चरण मुख्य होगा। जो सुझाव आए है, उनमें मुख्य चरण की मेरिट के आधार पर ही छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

वैसे भी पेपर लीक के बाद नीट-यूजी जैसी परीक्षा को एक दिन में कराने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने भी इसे लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही पूछा था कि डॉ. राधाकृष्णन कमेटी ने जब 2024 में ही परीक्षा को बहुस्तरीय मोड में कराने का सुझाव दिया था, तो फिर अमल क्यों नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button