आयरलैंड की हार भूलकर लड़नी होगी इंग्लैंड की लड़ाई, वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू!
चेस्टर ली स्ट्रीट। हाल ही में आयरलैंड से टी-20 सीरीज में करारी हार के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर की एक और कड़ी परीक्षा की घड़ी जल्द ही आ गई है। भारतीय टीम इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले मुकाबले से करेगी।
भारत की मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां के साथ इस सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे का मान चुके हैं कि आयरलैंड से मिली 0-2 की हार के बाद टीम में निराशा है और यह बड़े बदलावों का कारण बन सकता है। हालांकि भारतीय टीम आयरलैंड की हार को भूलकर इंग्लैंड में लंबी लड़ाई लड़नी होगी।





