‘भारत की यात्रा को 2014 और उसके बाद के चरणों बांटेंगे भविष्य के इतिहासकार’, गांधीनगर में बोले अमित शाह
गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भविष्य के इतिहासकार आजाद भारत की यात्रा को दो चरणों में बांटेंगे। पहला चरण 2014 से पहले का और दूसरा चरण 2014 के बाद का होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से जारी हुआ हर रुपया सही लाभार्थियों तक पूरा पहुंचता है।
पीएम-फैमिली केयर ट्रैकर (पीएम-एफसीटी) के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बाद शाह ने महात्मा गांधी के “राम राज्य” का जिक्र करते हुए कहा कि सुशासन का मतलब सिर्फ योजनाएं घोषित करना या बजट आवंटित करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक को वास्तव में वो लाभ मिलें जिनके लिए वे हकदार हैं।





