गुजरात से राजस्‍थान जा रही लग्जरी बस से 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्‍ते ने शहर पुलिस की मदद से गुजरात से राजस्‍थान जा रही एक लग्‍जरी बस की अहमदाबाद के शाहीबाग में तलाशी लेकर प्रतिबंधित ड्रग्स ट्रामाडोल की दो लाख से अधिक टेबलेट जप्त की। इसकी बाजार कीमत 8 करोड 32 लाख रु बताई गई है। मौके से फरार आरोपी परेश पारसमल जैन को राजस्‍थान के उदयपुर से दबोच लिया।

एटीएस पुलिस अधीक्षक के सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में एटीएस, अपराध शाखा तथा अहमदाबाद पुलिस ने एक संयुक्‍त अभियान के तहत, शाहीबाग पहुंची एम आर ट्रेवल्‍स की लग्‍जरी बस की तलाश ली।

राजस्थान के पाली जा रही थी बस
यह बस गुजरात के अंकलेश्‍वर से राजस्‍थान के पाली जा रही थी। इसमें एक बॉक्‍स में छोटे छोटे कागज के 416 बॉक्‍स में रखी 2 लाख 8 हजार ट्रामाडोल हाईड्रोक्‍लोराइड की प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की।

Related Articles

Back to top button