NCERT की नई​ किताब में न्यायपालिका को नागरिक अधिकारों का रक्षक बताया, अब बच्चों को SIR भी पढ़ाया जाएगा

नई दिल्ली। एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों में नए विषय शामिल किए जाने और विवादित मुद्दों के समाधान के प्रयास शुरू हो गए हैं। 8वीं कक्षा की पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर नकारात्मक बातों पर विवाद के बाद अब 9वीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका को “निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था” के रूप में वर्णित किया गया है।

इसे नागरिक अधिकारों का रक्षक बताया गया है। इसीतरह, नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार संशोधित पाठ्यपुस्तक भारत की चुनावी प्रक्रिया के पैमाने और चुनाव आयोग की भूमिका को भी उजागर कर रही है। इसकी 9वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में अब बच्चों को विशेष गहन संशोधन (एसआइआर) की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button