‘अगर ईरान समझौते से मुकरा, तो जो करना पड़ेगा वो करूंगा’, राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि ईरान वाशिंगटन के साथ हुए अपने समझौते का पालन नहीं करता है, तो वह सख्त कदम उठाएंगे। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर ईरान अपने समझौते पर खरा नहीं उतरता है, या अगर उनका व्यवहार सही नहीं रहता है, तो मुझे जो करना होगा, मैं वह करूंगा।
अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौता
पिछले सप्ताह ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-ईरान के बीच एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब तीन महीने से अधिक समय पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, और उसके जवाब में ईरान ने इजरायल तथा अमेरिकी ठिकानों वाले खाड़ी देशों पर अपने हमले किए थे।





