कर्नाटक एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग से BJP आलाकमान नाराज, तीन बड़े नेता दिल्ली तलब
नई दिल्ली। कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में हुई भारी क्रॉस-वोटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया है। कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नवीन ने क्रॉस-वोटिंग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विपक्ष के नेता आर. अशोक और राज्य प्रभारी राधामोहन दास कोको 23 जून को दिल्ली आकर स्पष्टीकरण देने और इस मामले पर बैठक करने का निर्देश दिया है।





