परीक्षा अनियमितताओं पर कड़ा रुख, संसदीय समिति ने मांगा सुधारों का समयबद्ध रोडमैप

नई दिल्ली। संसदीय स्थायी समिति ने सरकारी प्रयासों के बावजूद परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आने पर चिंता जताई है और शिक्षा मंत्रालय से उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए समयबद्ध रोडमैप सार्वजनिक करने को कहा है।

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों (2025-26) पर अपनी कार्रवाई रिपोर्ट राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपी।

एनटीए में सुधार की जरूरत बतानेवाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान का समर्थन करते हुए समिति ने एनटीए से पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को तेजी से लागू करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button