राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन स्टार्ट, फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

नई दिल्ली। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रॉसेस 14 जून से स्टार्ट होकर निर्धारित अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर कोटा यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर के लिए पास पर्सेंटेज 50 निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

Related Articles

Back to top button