‘Zero Maida’ से ‘True Vitamin’ तक सब निकला भ्रामक, FSSAI ने खोली कंपनियों की पोल; इमामी से हेल्थ फैक्ट्री तक को नोटिस
नई दिल्ली। FSSAI ने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को गुमराह करने वाले ब्रांड नामों, ट्रेड नामों और प्रोडक्ट के दावों से जुड़े FSS एक्ट, 2006 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। FBOs को निर्देश दिया गया है कि वे ग्राहकों को गुमराह होने से बचाने के लिए लेबलिंग और डिस्प्ले से जुड़े तय नियमों का सख्ती से पालन करें। आइए जानते हैं कि किन ब्रांड्स को भेजे गए हैं नोटिस।

इन कंपनियों/ब्रांड्स को भेजे गए नोटिस और FSSAI ने बताए कारण
Healthy Master और Vision to serve healthy – FSSAI के अनुसार ये ब्रांड नाम प्रोडक्ट के नेचर के बारे में कंज्यूमर को गुमराह कर सकता है।
Neuherbs True Vitamin – इसका ट्रेड नेम गुमराह करने वाला है और लागू नियमों के मुताबिक नहीं है, क्योंकि “True Vitamin” शब्द को इन नियमों के तहत न तो परिभाषित किया गया है और न ही मान्यता दी गई है, और इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं।




