दिल्ली में गूंजेंगे J&K के मुद्दे, CM उमर बोले- ‘संसद सत्र के पहले दिन होगा प्रदर्शन’, INDI अलायंस से मांगा समर्थन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग को लेकर आइएनडीआई एलायंस के सहयोगी दलों से समर्थन मांगा। उन्होंने विपक्षी दलों से आगामी संसद के मानसून सत्र के दौरान नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
संबधित सूत्रों ने बताया कि आज नई दिल्ली में आयोजित आइएनडीआइ एलांयस की बैठक में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नेशनल कान्फ्रेंस ने एक व्यापक आंदोलन शुरु करने का फैसला किया है।





