वीकेंड पर ‘पेद्दी’ ने Box Office पर मचाया कोहराम, स्पोर्ट्स ड्रामा पर हुई जमकर धनवर्षा
नई दिल्ली। राम चरण की ‘पेद्दी’ ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन से स्पोर्ट्स ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। पेड़ प्रीव्यू में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म पूरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर विराजमान रही।

पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सैकनिल्क के मुताबिक, राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’ ने पेड़ प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की और दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड यानी रविवार की बात करें तो फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है।




