भारत-अमेरिका टेक डील पर तेजी से होगा काम; IIT दिल्ली के साथ AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम रिसर्च पर बड़ा प्लान

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी एवं शोध सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने IIT दिल्ली का दौरा किया। कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी विदेश मंत्रालय में सार्वजनिक कूटनीति की अंडर सेक्रेटरी सारा बी. रोजर्स शामिल हुईं। दौरे के दौरान रिसर्च, इनोवेशन और उभरती तकनीकों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भारत और अमेरिका किन तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं?
Advancing Partnership in Research and Innovation विषय पर सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका-भारत ट्रस्ट पहल के तहत दोनों देश सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी साझेदारी अब केवल समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका टेक्नोलॉजी साझेदारी पर क्या कहा?
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संयुक्त अनुसंधान और नवाचार को और बढ़ावा दिया जाएगा। उनके अनुसार भारत और अमेरिका भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का समाधान तैयार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत-अमेरिका साझेदारी वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button