अहमदाबाद में आरबीआई करेंसी चेस्ट से 8.7 करोड़ की चोरी, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार; बक्सों में भरकर ले गया था नोट
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के कर्मचारी को आरबीआइ के करेंसी चेस्ट से कथित तौर पर 8.7 करोड़ रुपये की चुराने और रकम को संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करके मनी लांड्रिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के सहायक आयुक्त (डी डिवीजन) हितेंद्र चौधरी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को सोला इलाके में आरोपित हर्षसिद्ध कादियार को गिरफ्तार कर लिया। कादियार को 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।





