चंडीगढ़ के पार्क में चाकू से रेता था युवती का गला; शादी से इनकार पर खफा था युवक, चलेगा हत्या का मुकदमा

चंडीगढ़। तीन महीने पहले सेक्टर 36 के पार्क में युवती की गला रेत कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित विनय कुमार के खिलाफ अब जिला अदालत में केस चलेगा।

सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उसके खिलाफ 25 मई से केस की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय सुहानी की 22 फरवरी की रात सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में 28 वर्षीय विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे वारदात के अगले दिन सेक्टर-43 बस स्टैंड से पकड़ लिया था, जब वह शहर से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

जांच में सामने आया कि विनय और सुहानी की करीब एक साल से जान-पहचान थी। आरोप है कि विनय उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन जातिगत कारणों और परिवार की असहमति के चलते सुहानी उससे दूरी बनाने लगी थी।

Related Articles

Back to top button