AAP के राज्यसभा MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा का उपनेता बनाया गया था।

सामान्य परिवार में जन्मे अशोक मित्तल ने अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता प्राप्त की और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए इन्होंने जालंधर में देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) की स्थापना की। एलपीयू भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक है। 50 से अधिक देशों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं।




