‘तमिलनाडु सरकार ने भ्रष्टाचार को व्यवस्था का हिस्सा बनाया’, पीएम मोदी का स्टालिन पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में द्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार को व्यवस्था का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए भाजपा-राजग की ओर देख रहे हैं।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा की तमिलनाडु इकाई के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में मोदी ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि तमिलनाडु के लोग सत्तारूढ़ द्रमुक को उसके कुशासन के लिए दंडित करने को तैयार हैं।





