सीरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बम बनाना सीखा, ISIS आतंकी रिजवान 200 युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश
कुशीनगर से गिरफ्तार आइसिस आतंकी रिजवान अहमद से दिल्ली में पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल को पता चला है कि रिजवान बम बनाने में माहिर है और उसने सीरियाई आतंकियों से यह तकनीक सीखी थी।
200 युवओं के संपर्क में था
बम बनाने की तकनीक उसने सीरिया स्थित आतंकियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग और इंटरनेट मीडिया के जरिये सिखा था। वह इंटरनेट मीडिया के जरिये करीब 200 युवाओं के संपर्क में था, जिनका ब्रेनवाश कर वह उन्हें अपने संगठन से जोड़ने व आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहा था।





