गुजरात निकाय चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों के इंटरनेट मीडिया पर फॉलोअर्स देखेगी BJP, पार्टी ने लिया फैसला

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा ने नगरपालिका और पंचायत चुनावों के लिए टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों की सोशल मीडिया सक्रियता और फॉलोअर्स की जांच करने का फैसला किया है।

भाजपा नगरपालिका व पंचायत चुनावों में दावेदारी करने वाले लोगों की सामाजिक व राजनीतिक कार्यों के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर उनकी सक्रियता और फालोअर्स भी देखेगी।

कांग्रेस ने चुनाव के बाद अपने प्रत्याशियों से पार्टी के प्रति वफादारी का शपथ पत्र लेने का निर्णय किया है। गुजरात में माह के अंत में होने वाले महानगरपालिका, नगरपालिका, जिला व तहसील पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों में सक्रियता बढ गई है।

Related Articles

Back to top button