भारत में पहली डिजिटल जनगणना शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM मोदी ने स्व-गणना में लिया भाग

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू हो गई है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व-गणना में भाग लिया। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से शुरू हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं जनगणना का विवरण भरा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डाटा संकलन के जरिये की जा रही है। इससे देश के लोगों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने का विकल्प मिला है। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार का विवरण स्वयं भरें और जनगणना प्रक्रिया में भाग लें।’

Related Articles

Back to top button