‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कोबा में ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन किया, जो जैन विरासत को समर्पित है। उन्होंने पिछली सरकारों द्वारा पांडुलिपियों की उपेक्षा को सुधारने की बात कही।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा। हाई स्पीड हाइवेज बनाए। वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी यहां केंद्र और राज्य की करीब 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। इस प्रोजेक्ट से इस पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी। ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को एक नई गति देगी।





