गुजरात: कच्छ के मंदिरों में हाथ साफ करने वाली हाईटेक गैंग गिरफ्तार, Google Maps से करता था रेकी

गुजरात के कच्छ में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। दो आरोपियों, पंचभाई कोली और जावेद घांची को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गेड़ी का रहने वाला पंचभाई कोली और उमैया का रहने वाला जावेद घांची शामिल हैं। दोनों को तब पकड़ा गया जब वे चोरी के जेवर बेचने के लिए राधनपुर जा रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनके पास से चोरी के जेवर, नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद किए।

 

Related Articles

Back to top button