पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।
सऊदी में भारतीय समुदाय की भलाई के लिए समर्थन
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की भलाई के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
यह बातचीत प्रधानमंत्री मोदी की उस निरंतर कूटनीतिक पहल का हिस्सा है जो अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के शुरू होने के बाद से चल रही है।





