‘टीम इंडिया की तरह मिलकर करेंगे काम’, पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म
पश्चिम एशिया संकट के भारत पर संभावित प्रभावों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती पर जोर दिया।
कोरोना महामारी के समय अपनाई गई केंद्र और राज्यों की सामूहिक रणनीति को दोहराते हुए पीएम ने कहा कि भारत के पास इसी तरह के वैश्विक संकट से निपटने का पूर्व अनुभव है। चुनौती से निपटना साझा जिम्मेदारी है और टीम इंडिया के रूप में काम करते हुए भारत इस स्थिति पर भी काबू पा लेगा।





