ईरान ने होर्मुज में लगाया 2 मिलियन डॉलर का टोल, US सीनेटर बोले- ये ट्रंप का खुद का बनाया संकट
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर का टोल लगाना शुरू कर दिया है, जिसे युद्ध की लागत वसूलने और अपनी संप्रभुता स्थापित करने का कदम बताया है।
मर्फी ने कहा, “समस्या यह है कि जलडमरूमध्य युद्ध शुरू होने से पहले खुला था। हम अब उस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं जो हमने खुद पैदा की है। यह पागलपन है!” उन्होंने आगे कहा, “2 अरब डॉलर बहुत बड़ी रकम है। युद्ध पर रोजाना खर्च होने वाली न्यूनतम राशि यही है।”





