पंजाब के मोगा में डीजल-पेट्रोल खत्म होने पर अफरा-तफरी, पंप पर लगी वाहनों की लंबी कतार; संचालक के बयान से उड़े होश
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच मोगा में ईंधन की कमी की अफवाहें फैल गईं। वीरवार शाम को पेट्रोल और डीजल खत्म होने की खबर से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं।
शहर में अफवाह उड़ गई कि पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है और पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। लोग इस बात से इतने प्रभावित हो गए कि लंबी कतारों में लगकर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए पहुंचे।

अफरा-तफरी का है माहौल
शहर के कई पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों का दौर रात होते-होते मोगा भी पहुंच गया। इसके बाद लोग अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए पंपों की तरफ दौड़े। ऐसा होने पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं।




