अमेरिका में भारत का एक्सपोर्ट गिरा, चीन से घाटा 100 अरब डॉलर पार; क्या बिगड़ रहा है ट्रेड बैलेंस?
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में अमेरिका को भारत का निर्यात लगभग 13% घट गया, जबकि चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।
आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2025 में अमेरिका को भारत का निर्यात 12.88% गिरकर 6.88 अरब डॉलर रह गया। दूसरी तरफ अमेरिका से भारत का आयात तेज़ी से बढ़ा है। फरवरी में अमेरिका से आयात 36.53% बढ़कर 4.48 अरब डॉलर हो गया।





