PM-Kisan Yojana: e-KYC और फार्मर आईडी सब है अपडेट, फिर भी नहीं मिले पैसे? कहां और कैसे करें शिकायत
पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का इंतजार कर रहे कई किसानों को पैसे नहीं मिले, जबकि उन्होंने ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अपडेट कर ली थी। इसके संभावित कारणों में गलत बैंक जानकारी, भू-सत्यापन में त्रुटि, आयकर दायरे में आना, या सरकारी नौकरी शामिल हैं। यदि आप पात्र हैं और फिर भी किस्त नहीं मिली, तो हेल्पलाइन नंबर 155261, 011-24300606 या pmkisan-ict@gov.in पर शिकायत करें।

कहीं ये तो नहीं है वजह?
किस्त न मिलने की वजह बैंक की गलत जानकारी देना या बैंक खाते का ई-केवाईसी न होना भी हो सकता है।
इसके साथ ही अगर आपने भू-सत्यापन की डिटेल्स गलती दी हो तो वो भी किस्त न मिलने का कारण हो सकती है।
इसके अलावा अगर आपकी प्राइवेट नौकरी लग गई हो और आप इनकम टैक्स के दायरे में आने लगे।
अगर लाभार्थी की सरकारी नौकरी लग जाए या किसी दूसरी स्कीम से 10 हजार से ज्यादा पेंशन आने लगे। ये सभी पीएम किसान किस्त न आने का कारण हो सकती है।
लेकिन अगर ऊपर बताई गई बातें आप पर अप्लाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही आपका ई-केवाईसी पूरा है और फार्मर आईडी भी बना चुके हैं तो ऐसी स्थिति में शिकायत करें।




