अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में बंद किया VISA का काम, खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद फैसला

अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शनों के कारण इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में अपनी वीजा व अन्य सेवाएं बंद कर दी हैं।

इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास तथा पेशावर में वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने का भी आह्वान किया गया था। कराची में उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के भीतर जबरन घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के सुरक्षा गार्डों ने गोलियां चलाई थीं जिसमें दस प्रदर्शनकारियों की जान गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button