ईरान युद्ध से हालात बिगड़ते देख सरकार ने कल बुलाई बैठक, किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें निर्यातक, शिपिंग कंपनियां और विभिन्न मंत्रालय शामिल हुए।

निर्यातकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से होर्मुज जलडमरूमध्य और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग प्रभावित होंगे। ये मार्ग भारत को खाड़ी क्षेत्र, उत्तरी अमेरिका और यूरोप से जोड़ने के लिए जीवन रेखा माने जाते हैं। भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि इस संघर्ष ने वैश्विक लॉजिस्टिक चैनलों को बाधित करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button