लाल किले के पास संदिग्ध कार से फर्जी NIA अधिकारी गिरफ्तार, नाबालिग को नौकरी के बहाने लाया था दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास एक संदिग्ध कार से फर्जी एनआईए अधिकारी मुदस्सर को गिरफ्तार किया है। वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी ने एक नाबालिग लड़के को भी नौकरी का वादा करके दिल्ली लाया था। मुदस्सर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहा था। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठग रहा था। उसने नाबालिग लड़के के परिवार को दिल्ली में नौकरी का वादा करके एडवांस पेमेंट लिया था और लड़के को दिल्ली लाया। आरोपी ने NIA अधिकारी बनकर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और लोगों को ठगने का काम शुरू किया था।




